Ticker

6/recent/ticker-posts

RRनहीं है दिल में चुभन दिल है चुभन पर क़ाबिज़ 2122 1122     1122       22

ग़ज़ल غزل
__________

नहीं है दिल में चुभन दिल है चुभन पर क़ाबिज़
ज़ख्म पोशीदा हैं, हूँ इनकी जलन पर क़ाबिज़

दिल को लगता है, मसाफ़त हुई पूरी इसकी
साँस ये कहती है, रहने दे घुटन पर क़ाबिज़

अब तो आँखों को भी कम आती हैं यादें तेरी
पहले रहता था तेरा नाम दहन पर क़ाबिज़

मो'जिज़ा है कि, धड़कता है मेरा दिल अब भी
हिज्र के बाद भी है रूह बदन पर क़ाबिज़

अपनी ख़्वाहिश थी कि हो जिस्म से आगे की बात
क्या बड़ी बात थी होना किसी तन पर काबिज

दो हसीं आँखों ने कल इश्क़ की दावत दी थी
हमने हँस कर कहा, हूँ हिज्र-ए-कुहन पर क़ाबिज़

हमको है फ़ैज़ बहुत उसके चले जाने से
कोई तो फ़लसफ़ा रहता है सुख़न पर क़ाबिज़
दख़लन भोपाली

साजिशें चल रहीं हैं आसमाँ में मेरे ख़िलाफ़
जी तो करता है कि हो जाएँ गगन पर काबिज़

अपनी  कि वो

मेरी ख़्वाहिश थी कि वो रूह से चाहे मुझको
वर्ना होने को तो हो जाते बदन पर क़ाबिज़

Post a Comment

0 Comments