ग़ज़ल غزل
आओ बच्चों की सी फ़ितरत कर लें
दूर सब आज शिकायत कर लें
कुछ दरख़्तों के तले बैठे हम
आओ कुछ धूप की आदत कर लें
हम को भाती नही है तन्हाई
सो मुहब्बत में ही बरक़त कर लें
राह तकने की भी हद है जानाँ
आप अब आने की ज़हमत कर लें
हादसा कोई हो उसके पहले
आओ इक बार मुहब्बत कर लें
दख़लन भोपाली
0 Comments