Ticker

6/recent/ticker-posts

RRरश्क़ इस बात पे हो जाता है 2122 1122 22

ग़ज़ल غزل
__________
Ok
रश्क इस बात पे मर जाता है
कम-से-कम मिलने तो वो आता है

जाने किस तौर छलेगा मुझको
जी तो इस बात से घबराता है

चश्म के कुफ़्ल खुले रहने लगे
ख़्वाब भी आने में शर्माता है

चाशनी चाशनी लहजा जिसका
आजकल तल्ख़ियाँ फ़रमाता है

हिज्र से आस तो है बरकत की
इश्क़ आता है चला जाता है
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments