ग़ज़ल غزل
-------------------
यही इक काम बेजा हो रहा है
मुहब्बत में तमाशा हो रहा है
हमें तो हिज्र ने मसरूफ़ रक्खा
तुम्हारा वक़्त ज़ाया हो रहा है
हमे ग़म मैं न समझो रेज़ा रेज़ा
सुख़न का शौक़ पूरा हो रहा है
जो सहरा छोड़ तुम रुख़सत हुए थे
वहाँ अब फिर से सब्ज़ा हो रहा है
कभी जो मर गया था दिल तुम्हीं पर
दुबारा फिर से जिंदा हो रहा है
तुम्हारी आँख में जो बाल सा था
वो शख्स अब आइने सा हो रहा है
दख़लन भोपाली
0 Comments