ग़ज़ल غزل
-------------------
वो बस रस्सा कशी थी
मुहब्बत थक चुकी थी
दो कश्ती में नदी थी
ज़मी वीरान सी थी
अचानक क्या घटा था
मुझे हैरानगी थी
नज़र भर उसने देखा
मैं समझा पारखी थी
किया सोने को मिट्टी
ग़ज़ब कूजागरी थी
बचाता कौन हमको
जबीं पर शल लिखी थी
हमें जिसने डुबोया
हमारी सादगी थी
मसाफ़त ख़त्म थी पर
थकन ज़िंदा खड़ी थी
हवा ज़हरीली थी पर
बदन में चल रही थी
जिसे समझे थे जीना
फ़क़त वो ख़ुदकुशी थी
मैं बस था नीम बिस्मिल
मुहब्बत मर चुकी थी
दख़लन भोपाली
वो आशुफ़्ता लगा था
मगर भीतर खुशी थी
भरा था सहरा दिल में
नज़र में चाँदनी थी
सफ़र बस चार दिन का
डगर लंबी बड़ी थी
दो आंखे कह गईं ये
उन्हें बस तिश्नगी थी
हदफ़ था दिल हमारा
जफ़ा उनकी छुरी थी
मैं उनको रोक लेता
उन्हें जल्दी पड़ी थी
0 Comments