Ticker

6/recent/ticker-posts

RRप्यार से, प्यार की 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
_________

प्यार से, प्यार की रानाई से डर लगता है
मैं नहीं वो जिसे तन्हाई से डर लगता है

मेरी साँसे भी हैं इस दर्जा घुटन की आदी
मेरी साँसों को तो पुरवाई से डर लगता है

झूठ कहते नहीं, सच बोल दें तो हो आफ़त
इसलिए भी मुझे गोयाई से डर लगता है

अपने दुश्मन की मैं परवाह नहीं करता हूँ
आजकल मुझको मेरे भाई से डर लगता है

अना के पर्बतों पे बस गए रिश्ते सारे
है मरज़ मुझको कि ऊँचाई से डर लगता है

मैं शनावर हूँ सो लहरों से नहीं डरता मगर
मुझको साहिल पे जमी काई से डर लगता है

इस तरह दर्द सहेजा है कि ख़ुद को ही अब
अपने अंदर की शकेबाई से डर लगता है

एक दख़लन हैं उन्हें शौक़-ए- सुख़न है लेकिन
बारहा शेर की गहराई से डर लगता है
दख़लन भोपाली

सरगिरानी को भी कुछ ऐसे सहेजा मैंने
2122        1122        1122    22
मुझको मेरी ही शकेबाई से डर लगता है
2122             1122     1122    22

धार की है मेरी बीनाई पे अंधेरों ने

किसी धोखे किसी ज़िल्लत से हो तामीर
2122       1122    1122  22
ऐसे ख्वाबों की तवानाई से डर लगता है
      

Post a Comment

0 Comments