Ticker

6/recent/ticker-posts

RRहर तरफ़ हिज्र है और हिज्र की रानाई है 2122  1122  1122  22

ग़ज़ल غزل
_______________

हर तरफ़ हिज्र है और हिज्र की रानाई है
इश्क़ से चार गुना हिज्र में गहराई है

हमने हर लहज़ा सहेजी है उदासी सुनिए
तब कहीं आँख में थोड़ी सी नमी आई है

एक लम्हे ने कई दफ़'अ किया ज़िक्र तेरा
कैसी गोयाई है, ये कैसी पज़ीराई है

किसी भी सफ़्हे पे लिक्खा नहीं है नाम तेरा
हर ग़ज़ल मेरी मगर तुम से शनासाई है

इक तरफ़ दरिया है, सहरा है, भँवर हैं सारे
इक तरफ़ मैं हूँ, मेरी प्यास है, तन्हाई है

कोई वादा मेरी जानिब से नहीं तोड़ा गया
हमने बस कौल पे रहने की कसम खाई है

जान आँखों से न छलकेगी कभी तेरी जफ़ा
तुझको बेकार ही अंदेशा-ए-रुस्वाई है
दख़लन भोपाली.........

मेरे सीने में उस इक चीज़ का चलता रहना(not for post)
और कुछ भी नहीं अंदाज़-ए-शकेबाई है

जान लब से कभी फूटेगा नहीं नाम तेरा
तुझको बेकार ही अंदेशा-ए-रुस्वाई है

 

Post a Comment

0 Comments