Ticker

6/recent/ticker-posts

RRलो मुहब्बत सँभाल कर रख दी 2122  1212   22


ग़ज़ल غزل
__________

लो मुहब्बत सँभाल कर रख दी
हिज्र का कुफ़्ल डाल कर रख दी

आँख में नींद जब नहीं आई
याद तेरी उबाल कर रख दी

हमको दिल पाक साफ़ करना था
तेरी ख़्वाहिश निकाल कर रख दी

ज़िंदगी लुत्फ़ ले रही है मेरा
जान आफ़त में डाल कर रख दी

इश्क़ के जैसा कुछ दिखा मुझको
चीज़ वो देख-भाल कर रख दी
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments