Ticker

6/recent/ticker-posts

RRदूर रहती है मेरी जाँ आख़िर 2122 1212    22        

ग़ज़ल غزل
__________
Ok

है मकीं वो, तो दिल मकाँ आख़िर
इस तरह भी रहा गुमाँ आख़िर

हाथ लगना था बस ज़ियाँ आख़िर
सर पे टूटा था आसमाँ आख़िर

दूर रहने लगी है जाँ आख़िर    
इश्क़ यूँ भी हुआ अयाँ आख़िर

उसने जब लफ्ज़ फेंक कर मारे
कर न पाया मैं कुछ बयाँ आख़िर

ज़ब्त के जिस्म में रखा ख़ुद को
हो गई ज़ात रायगाँ आख़िर

मुझको वो इक सराब लगने लगा
मैं भी उसको लगा गुमाँ आख़िर

और झुकता तो टूट जाती रीढ़
छोड़ आया मैं आस्ताँ आख़िर

अना अब रह गई है दोनों तरफ़         
बाक़ी सब रह गया निहाँ आख़िर

इश्क़ तो रिस चुका है आँखों से
बच गए दिल पे कुछ निशाँ आख़िर

दख़लन भोपाली

..........


     

Post a Comment

0 Comments