Ticker

6/recent/ticker-posts

103 RR हमें उम्मीद नहीं थी 1212 1122 1212 22/112

ग़ज़ल غزل
__________

हमें उमीद नहीं थी मगर निकल आये
फ़सील-ए-ग़म के भी सीने से दर निकल आये

जहाँ कोई नहीं जाता उधर निकल आये
ये राह-ए-इश्क़ पे चल के किधर निकल आये

हमारे पंख मुहब्बत ने काट डाले थे
सहेजा हिज्र तो इसके भी पर निकल आये

अभी तो पैरों को ज़ंजीर से निजात मिली
अभी से पांव में कितने सफ़र निकल आये

हमीं बचाते रहे धूप से बग़ीचे को
हमीं से माँगने क़ीमत शजर निकल आये

ज़ुबाँ से मेरी फ़क़त एक सच सुना उसने
फिर उसके हाथ में तेग-ओ-सिपर निकल आये

बस एक घर था फ़क़त चार रहने वाले थे
जला जो रिश्ता तो घर में से घर निकल आये

हमारे क़त्ल का इल्ज़ाम जिनके सर आया
वो सारे लोग मियां मो'तबर निकल आये
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments