ग़ज़ल غزل
______________
मेरे दुश्मन, नहीं तलवार को हल्का रखना
जाने दे सर नहीं दस्तार को हल्का रखना
था कहानी में बहुत छोटा सा किरदार मेरा
और आया नहीं किरदार को हल्का रखना
खोलना है मुझे कल एक दरीचा उसमें
जो बनानी है तो दीवार को हल्का रखना
कोई भी रिश्ता ज़रूरत से न तौला जाए
दरमियाँ रिश्तों के बाज़ार को हल्का रखना
हिज्र के नक़्शे में क्यूँ चाँद तलाशा जाए
सीखिए हसरत-ए-दीदार को हल्का रखना
छोड़ दरिया को मेरी तिश्नगी ने धूप चुनी
मैंने सीखा नहीं मेयार को हल्का रखना
दूसरे इश्क़ के झाँसे में नहीं आया हूँ
तुझको ले डूबा सरोकार को हल्का रखना
क्या हुआ दर्दो मुसीबत हैं हमारे पल्ले
काम अपना तेरे आज़ार को हल्का रखना
तेरी यादों का असर जाता रहा वक़्त के साथ
तुझको ले डूबा सरोकार को हल्का रखना
जान में तुमसे किनारा ही करे लेता हूँ
मुझको भाया न सरोकार को हल्का रखना
ख़िज़ाँ जो आए तो पगलाएँ नहीं बाग के फूल
इसलिए रौनक-ए-गुलज़ार को हल्का रखना
कोई उफ़्ताद पड़े उससे तो बेहतर है मियाँ
तुम ज़रा इश्क़ में रफ़्तार को हल्का रखना
हिज्र के नक़्शे में क्यूँ चाँद तलाशा जाए
सीखिए हसरत-ए-दीदार को हल्का रखना
दख़लन भोपाली
..........
इश्क़ का चाँद अगर हिज्र के बादल में छुपे
फिर ज़रा हसरत-ए-दीदार को हल्का रखना
0 Comments