Ticker

6/recent/ticker-posts

RRपहले जज़्बात में उलझे 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
__________

अपने जज़्बात में उलझे, तो उलझते ही गये
हम जो हालात में उलझे, तो उलझते ही गये

हिज्र के बाद वो रस्मन ही था रोया इक दिन
हम रिवायात में उलझे, तो उलझते ही गये

एक बक्से से बरामद हुई तस्वीर तेरी
फिर ख़यालात में उलझे, तो उलझते ही गये

दरमियाँ रिश्तों के पहले रहा करता था यक़ीन
रिश्ते ख़दशात में उलझे, तो उलझते ही गये

अब सवालों के एवज़, में है सवालों का चलन
सब सवालात में उलझे, तो उलझते ही गये

उसकी भीगी हुई आँखों ने यूँ भटकाया हमें
या'नी बरसात में उलझे, तो उलझते ही गये

मेरा किरदार तिलिस्मी है ज़रा दूर रहो
जो मेरी ज़ात में उलझे, तो उलझते ही गये

सीधे सच्चे थे जो दख़लन, अभी हैं उलझे हुए
बड़े हज़रात में उलझे, तो उलझते ही गये

दख़लन भोपाली
............

रस्मन-औपचारिक
रिवायात-परम्पराएँ
ख़दशात-doubts
तिलिस्मी-जादुई
हज़रात-भद्र पुरुष, gentlemen

Post a Comment

0 Comments