ग़ज़ल غزل
__________
नदी के दोनों किनारे, मिला रहा हूँ मैं
कुछ एक रिश्तों को ऐसे निभा रहा हूँ मैं
दो चार ग़म हों तो तफ़्सील से बताऊँ तुम्हें
है सरगिरानी तो सबसे छुपा रहा हूँ मैं
तपिश है छाँव में, दरिया भी दिख रहा सहरा
इन्हीं सराबों से पीछा छुड़ा रहा हूँ मैं
हाँ मेरी तल्ख़ ज़ुबानी का है यही बाइस
कि अपने आप से काफ़ी ख़फ़ा रहा हूँ मैं
न पूछ मुझ से कि मंज़िल का ज़ाइक़ा क्या है
ज़ुबाँ दराज़ तेरा रास्ता रहा हूँ मैं
कि एक अरसे से दरिया की है नज़र मुझ पर
अगरचे प्यास मुसलसल दबा रहा हूँ मैं
अगर मैं रोया तो इक शख़्स और रोएगा
सो अपने अश्कों से आँखे चुरा रहा हूँ मैं
क़फ़स-ए-जिस्म की आदी हुई है रूह मेरी
तवील वक़्त से उड़ना सिखा रहा हूँ मैं
दख़लन भोपाली
हमारी आँखों को पानी जलाने लगता था
सो अपनी आँख से आँसू छिपा रहा हूँ मैं
मुझे तो अब भी मुहब्बत है जान तुमसे ही
लो आज बात ये तुमको बता रहा हूँ मैं
0 Comments