Ticker

6/recent/ticker-posts

छीन लेना मुझसे राहत है 2122 2122 2122 212

ग़ज़ल غزل
__________

छीन लेना हमसे राहत है बड़प्पन आपका
ख़ैर छोड़ो हो मुबारक खोखला-पन आपका

एक चेहरा उसपे चेहरा और उसपे झूठ भी
क्या कहें हम, जानलेवा हाय फैशन आपका

रेगज़ारो के हवाले प्यास को करके मेरी
खूब था जो है दिखाया दोगलापन आपका

हम ही थे कमज़र्फ, सो सूरत से गच्चा खा गए
डस गया जी, डस गया भीतर का जोबन आपका

बस भी कीजै आप पढ़ना इश्क़ पे तक़रीर अब
मार देगा संग मुँह पर कोई दुश्मन आपका

ख़ार सारे हैं हमारे आप गुल ले लीजिए
सहरा सहरा है हमारा, बाक़ी गुलशन आपका

जाँ लुटा कर जान कहना, है रिवायत इश्क़ की
सोचते हैं नाम रख दें, अब से रहज़न आपका
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments