याद आती है मुझे संत्रास में
इक कहानी जो घटी इतिहास में
कैसे कहूँ कि मैं कथा का राम हूँ
भाई गायब हो गया वनवास में
ज़िंदगी जंघा पे सुशोभित मौत की
वक़्त हंसता है मेरे उपहास में
दांव रिश्तों ने चले क्या खूब हैं
मर गए हम प्यार के आभास में
द्वापर में आँखों से होते थे हमल
आज युग कि नयन हैं आघात में
क्यूँ उदाहरण दे रहे हो तुम मुझे
द्यूत क्रीड़ा न करो विश्वास में
आओ तुम गीता सुना ही दो मुझे
प्राण तन में बैठे हैं इस आस में
संदीप श्रीवास्तव
.............
कोई बेटा क्या करेगा वो भला
भीष्म ने जो कर दिया इतिहास में
कोई माँ कैसे करेगी वो भला
कुंती ने जो कर दिया इतिहास में
आओ तुम गीता सुना ही दो मुझे
प्राण तन में बैठे हैं इस आस में
संदीप श्रीवास्तव
0 Comments