ग़ज़ल غزل
__________
यहाँ पे सबने ज़रूरत के शौक़ पाले हैं
बस एक हमने मुसीबत के शौक़ पाले हैं
मुग़ालता नहीं पाला है कोई भी लेकिन
मगर हाँ हमने मुहब्बत के शौक़ पाले हैं
ज़मीर अपना ये दुनिया ख़रीदती कैसे
ग़रीब लोग हैं ग़ुर्बत के शौक़ पाले हैं
अजीब शौक़ है इल्ज़ाम को मेरे सर का
इसीलिए तो ये तोहमत के शौक़ पाले हैं
दो जोड़ आँखों के ख़्वाबों की नींव में हैं अभी
अगरचे पहले बग़ावत के शौक़ पाले हैं
दख़लन भोपाली
............
0 Comments