Ticker

6/recent/ticker-posts

RRउदासियों से सजा इक जहान1212  1122 1212 22

ग़ज़ल غزل
-------------------

उदासियों से सजा इक जहान बाक़ी है
सफ़र तो ख़त्म है थोड़ी थकान बाक़ी है

शिकस्ता लौटा हूँ मैदान-ए-इश्क़ से मैं और
अभी तो हिज्र की लंबी चढ़ान बाक़ी है

बिछड़ के आपसे घर-घर नहीं बचा जानाँ
बस ईंट गारे का कोई मकान बाक़ी है

हमारी रिश्तों से अनबन तो हो चुकी यानी
हमारी ख़ुद से ही अब खींचतान बाक़ी है

मुझे दिलों से मुहब्बत की बू नहीं आती
हर इक बदन में फ़क़त इक दुकान बाक़ी है

मैं मर चुका हूँ, वो लड़की है नीम-बिस्मिल सी
सुकून है कि अभी ख़ानदान बाक़ी है

लो मेरे नक़्श-ए-पा पे फिर से चल रहा है कोई
मुझे लगे है मेरी दास्तान बाक़ी है

मैं आसमान से आगे निकल ही जाऊँगा
बदन से रूह की बस इक उड़ान बाक़ी है
दख़लन भोपाली


Post a Comment

0 Comments