Ticker

6/recent/ticker-posts

SSमैं ज़मीं से भी गया 1212 1122 1212 22


ग़ज़ल غزل
-------------------

मैं ही ज़मीं से गया मैं ही आसमाँ से गया
मैं ही यक़ीन से बिछड़ा, मैं ही गुमाँ से गया

ज़ुबाँ से लफ्ज़ गये लौट कर नहीं आते
मैं एक तीर था जो अब तेरी कमाँ से गया

लो रूह छोड़ दी मैंने, मैं जिस्म ले आया
बस इसी तौर से मैं तेरे आस्ताँ से गया

तुम्हारा मरकज़ी किरदार बौना हो जाता
इसीलिए मेरा किरदार दास्ताँ से गया   

तमाम लोग ही मुझसे सवाल करने लगे
मेरा सवाल ही गूंगा हुआ, ज़बाँ से गया

धड़कता दिल ही बचा है सो चल रहा है इश्क़
बदन तो कब का मुहब्बत में दरमियाँ से गया

हमारे पाँव के छालों से जल गया शायद
ये चाँद जानेे कहाँ आज आसमां से गया

हटा दिए गए फिर सारे मील के पत्थर
कहाँ से जाना था मुझको कहाँ कहाँ से गया
दख़लन भोपाली

वो ख़ाली हाथ गया क्यूँ हमारे दर से न पूछ
अभी फ़क़ीर दुआ देता जो यहाँ से गया

तमाम लोग ही मुझसे सवाल करने लगे
सवाल ले के में अपने जहाँ जहाँ से गया


Post a Comment

0 Comments