ग़ज़ल غزل
________________
सफ़र हयात का यूँ कामयाब कर ही लिया
ख़ुशी को छोड़ के ग़म इंतिख़ाब कर ही लिया
ग़ज़ब का सहरा था ख़्वाहिश की रेत से लबरेज़
सो चंद ख़्वाबों को हमने सराब कर ही लिया
गुनाह औरों के सर पर सजा लिए हमने
इबादतों से सिवा यूँ सवाब कर ही लिया
हमारे काँधे पे चढ़ के बड़ा हुआ बच्चा
हमारे क़द पे सवाल-ओ-जवाब कर ही लिया
शजर से ऐसी भी उम्मीद तो नहीं थी मगर
शजर ने छाँव का हमसे हिसाब कर ही लिया
तमाम दुनिया ही उर्यां थी, शर्म आ ही गयी
जो शर्म आई तो हमने हिजाब कर ही लिया
जहाँ में दो ख़ुदा होने के अपने ख़तरे हैं
सो अपनी मिट्टी को हमने ख़राब कर ही लिया
दख़लन भोपाली
.........
0 Comments