Ticker

6/recent/ticker-posts

RRख़्वाब आँखों में ठहरते हैं 2122 1122 1122 22


ग़ज़ल غزل
________________

ख़्वाब आँखों में ठहरते नहीं, मर जाते हैं
इस तरह मेरे शब-ओ-रोज़ गुज़र जाते हैं

कौन रखता है यहाँ ऐसे दरख़्तों का ख़याल
जिन दरख़्तों से जुदा बर्ग-ओ-समर जाते हैं

अना की ऐसी बुलंदी पे जा पहुंचा रिश्ता
जहाँ से लोग ही नज़रों से उतर जाते हैं

जितना दुख हमने सहेजा है हमारे दिल में
उतने दुख में मियाँ दस लोग बिखर जाते हैं

ज़ब्त करने का हुनर आता है धीरे धीरे
जाते जाते ही मियाँ ग़म के असर जाते हैं

रात भर काटते हैं सर को तेरे ख़्वाब-ओ-ख़याल
हमको तौफ़ीक़ है हम सुब्ह निखर जाते हैं

राम जाने कहाँ ले जातीं हैं हमको राहें
पास आना है तेरे और किधर जाते हैं
दख़लन भोपाली

धीरे धीरे ही बिदा होता है दिल से दुख भी

ग़म मुझे देख के सीने से लिपट जाता है
अहल-ए-दिल देख, दबे पाँव गुज़र जाते हैं

..........................

अपने अंदाज में लाना पड़ा ये ऐब हमें

आजकल लोग लिबासों से परखते हैं बशर
क़बा सस्ती हो तो नज़रों से उतर जाते हैं

खूब पानी भी दरख़्तों को निगल जाता है
और कुछ पौधे तो पत्थर में सँवर जाते हैं

वक़्त की चीटियाँ खा जाती हैं मेरे पाँव
और फिर मेरे नए पर भी निकल आते हैं

Post a Comment

0 Comments