Ticker

6/recent/ticker-posts

RRतेरे जाने का कुछ मलाल नहीं 2122 1212 22


ग़ज़ल غزل
-------------------

तेरे जाने का कुछ मलाल नहीं
अपना इतना बुरा भी हाल नही

तेरा जाना बहुत कमाल रहा
तेरा आना कोई कमाल नहीं

तेरी आँखों ने कह दिया था सब
तेरे जाने पे अब सवाल नहीं

हिज्र से थोड़ी दिक़्क़तें हैं मुझे
वैसे जीना मेरा मुहाल नहीं

ज़िंदगी ठीक ठाक चलती है
पहले जैसा तो अब वबाल नहीं

ख़्वाब आँखों ने कर दिए ख़ारिज
तुम दिखे कब मुझे ख़याल नहीं

मैं बदन तो सँवार लेता हूँ
दिल की पहले सी देखभाल नहीं

दख़लन भोपाली

इश्क़ में गोलमाल था सब कुछ
हिज्र में कोई गोलमाल नहीं

Post a Comment

0 Comments