Ticker

6/recent/ticker-posts

RRलबों पे मेरे इक हँसी बो दी


ग़ज़ल غزل
-------------------

मेरे होंठो पे इक हँसी बो दी
इस तरह उसने कुछ ख़ुशी बो दी

वो अमावस की रात आया था
उसने आते ही चाँदनी बो दी

साथ वो कुछ ही वक़्त था लेकिन
चंद लम्हों में इक सदी बो दी

हौले हौले वो बो रहा था ज़हर
ऐसा लगता था ज़िंदगी बो दी

पहले आँखों से ख़्वाब काटे गए
मेरी आँखों में फिर नदी बो दी

रेगज़ारो को बाँध कर मुझसे
रूह तक उसने तिश्नगी बो दी

दर्द पे चीख़ बोना चाहता था
दर्द पे मैंने ख़ामुशी बो दी

एक लड़का है शेर कहता है
जान तुमने तो शाइरी बो दी
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments