Ticker

6/recent/ticker-posts

RRग़ज़ब के लोग हैं 1222 1222  122

ग़ज़ल غزل
__________

ग़ज़ब के लोग हैं, क्या कर रहे हैं
सभी जीने की ख़ातिर मर रहे हैं

अभी जो लोग हमसे हैं परेशाँ
उन्हीं के दिल के हम भीतर रहे हैं

मकानों में अभी रहते हैं हम सब
कभी हम लोगों के भी घर रहे हैं

अभी उर्यां हुई आँखें हमारी
क़बा इसकी मगर सागर रहे हैं

अकेले थे तो कोई डर नहीं था
कोई है साथ तो हम डर रहे हैं

ग़मो से ख़ूब बनती है हमारी
हमारे साथ ये अक्सर रहे हैं

हमें फिर ख़्वाब में अम्मा दिखेंगीं
परेशाँ आज हम दिनभर रहे हैं
दख़लन भोपाली

अधूरा ख़्वाब पूरा कर रहे हैं
तेरी तस्वीर पे ही मर रहे हैं

हमारा साथ रहने का अहद था
1222     1222       122
अकेले हैं सो ऐसा कर रहे हैं

अभी तो थोक में हैं मिलने वाले
मगर अपने तो बस फुटकर रहे हैं

तुम्हारे ख़्वाब तो होना थे पूरे
हमारे ख़्वाब से कमतर रहे हैं

हमारी नींद छीनी ज़िंदगी ने
हमारे पास बस बिस्तर रहे हैं

हमें जीना है सो हम मर रहे हैं

Post a Comment

0 Comments