Ticker

6/recent/ticker-posts

RRबदन तो सिर्फ बदन से लिपटना 1212 1122 1212 22

ग़ज़ल غزل
__________

जो लोग बात को आधा अधूरा जानते हैं

वो लोग सिर्फ़ तमाशा बनाना जानते हैं

बदन तो सिर्फ बदन से लिपटना जानते हैं
तुम्हें पता नहीं, हम प्यार करना जानते हैँ

पराया नाम पढ़ा जब तुम्हारी आँखों में
तभी से दुख है कि क्यूँ पढ़ना लिखना जानते हैं

हमारे ख़ुश्क लबों को ख़बर है दरिया की
हमारी प्यास का दर्जा ये सहरा जानते हैं

बदल गयी है मुहब्बत बदल गया है ख़ुलूस
शजर भी देख के सर, छाँव देना जानते हैं

तमाम उम्र से जो साथ रह रहे हैं मेरे
मुझे वो लोग भी आधा अधूरा जानते हैं

जो ख़ाली हो कोई बर्तन, तो शोर करता है
वो हम से कह रहे हैं, क्या है दुनिया, जानते हैं

ये और बात है हासिल नहीं किया कुछ भी
मगर हाँ ज़िंदगी को अच्छा-ख़ासा जानते हैं
दख़लन भोपाली

मिज़ाज बदले से हैं आजकल दरख़्तों के
शजर भी देख के सर, छाँव देना जानते हैं

Post a Comment

0 Comments