Ticker

6/recent/ticker-posts

RRचलो कि माना ये 1212 1122 1212 22

ग़ज़ल غزل
__________

चलो ये माना कि सारा वबाल इश्क़ का था
मगर वो जो भी था, सारा जमाल इश्क़ का था

मैं बात तर्क-ए-तअल्लुक़ की सोचता कैसे
दिलो दिमाग़ में रोशन ख़याल इश्क़ का था

उसे ही जाना था शायद, किसी से मिलना था
सो हमने कह दिया जाओ, सवाल इश्क़ का था

बहुत ख़राब लगा था मेरी अना को मगर
अना से थोड़ा ज़ियादा उबाल इश्क़ का था

बदन पे बस था, तो मैं दूर खींच लाया इसे
बदन से रूह नदारद, कमाल इश्क़ का था

अजीब मरहला था, कितने रंग थे उसमें
बला का हिज्र, पशेमाँ विसाल, इश्क़ का था

क़मर तो अब भी दरीचे पे उग रहा है मगर
मैं देखता नहीं, मेरा हिलाल इश्क़ का था

रिहा किये गए फिर एहतियात से दरिया
हम ही को सिर्फ़ ख़बर थी, मलाल इश्क़ का था

दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments