ग़ज़ल غزل
__________
ग़मो की मिट्टी से मेरी ख़ुशी तराशी गई
फिर इसके बाद मेरी ज़िंदगी तराशी गई
लबों को बाद में चेहरे के साथ जोड़ा गया
लबों से पहले हमारी हँसी तराशी गई
बनाने वाले ने आँखों में मेरी झाँका और
कहा कि आज उदासी नई तराशी गई
मुझे बताया था बचपन में ठीक है दुनिया
बड़ा हुआ तो मैं दुनिया नई तराशी गई
लपेट सब्र में चीख़ों को रख लिया हमने
इसी को देख के फिर ख़ामुशी तराशी गई
हमारे ज़ब्त से हैरत की साँस फूली जब
दुबारा फिर नई हैरानगी तराशी गई
ये सारे लोग मुहब्बत का ढोंग करते हैं
हमारे बाद कहाँ आशिक़ी तराशी गई
लहू के रंग में घोली गयी थी तन्हाई
फिर उसके बाद मियाँ शाइरी तराशी गई
दख़लन भोपाली
मुझे बनाया मुहब्बत ने रास्ता पहले
गुज़र के मुझसे, मुझ ही में कमी तराशी गई
तो इस को देख के फिर ख़ामुशी तराशी गई
वो मुझे देख ले, लेकिन नहीं हो रुस्वा भी
यही तो सोच नज़र सरसरी तराशी गई
0 Comments