ग़ज़ल غزل
-------------------
कभी ज़मीं पे कभी आसमाँ में भटके हैं
तेरी तलाश में दोनों जहाँ में भटके हैं
नया नहीं है कि दौर-ए- ख़िँज़ा में भटके हैँ
हम इसके पहले भी तो दश्त-ए-जाँ में भटके हैं
फिर ऐतबार के शीशे में पड़ गई है दरार
तमाम उम्र यक़ीन-ओ-गुमाँ में भटके हैं
हमारे लब पे अभी तक दुआ है तेरे लिए
ये और बात है आह-ओ-फ़ुग़ाँ में भटके हैं
पुराना वस्ल, नया हिज्र, दर्द, तन्हाई
हम इन्हीं सिलसिलों के दरमियाँ में भटके हैं
तुम्हारा ख़्वाब भी अश्क़ों से हो गया धूमिल
हमारी आँखे भी आब-ए-रवाँ में भटके हैं
वो दोनों शख़्स जो फिर से कभी मिलेंगे नहीं
तुम्हारी लिखी दास्ताँ में भटके हैं
दख़लन भोपाली
यक़ीन पहले भी टूटा है मेरी जान मेरा
करो न फ़िक्र कि तन्हा गुमाँ में भटके हैं
0 Comments