Ticker

6/recent/ticker-posts

RR जबीं पे दर्ज, समंदर 1212 1122 1212 22


ग़ज़ल غزل
-------------------

जबीं के नीचे समंदर में डूब जाना है
ख़ुद अपनी आँख के सागर में डूब जाना है

जिगर को चाक भी करने की भारी क़ीमत दी
बचा असासा रफ़ूगर में डूब जाना है

बदन की गर्मियाँ तारी हैँ दोनों जिस्मों पर
लिहाज़ा इश्क़ ये बिस्तर में डूब जाना है

तबीब ने मुझे बीमार कर के लूट लिया
बचा खुचा भी मुजावर में डूब जाना है

हमारे दिल में बनाओ न घर नई लड़की
तुम्हारा घर इसी खंडर में डूब जाना है

बदन तो ख़ूब सँवारा, सँवारे रूह ज़रा
बदन तो साला ये पल-भर में डूब जाना है

मैं चाहता हूँ मेरे सामने ही डूबे वो
फिर उसके बाद बराबर में डूब जाना है
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments