Ticker

6/recent/ticker-posts

RRहम तो बस इश्क़ के 2122 1122 1122 22


ग़ज़ल غزل
__________

हम तो बस इश्क़ के मैदान में बर्बाद हुए
जानते बूझते औसान में बर्बाद हुए

इश्क़ के खेल में इस दिल का ज़ियाँ हाथ लगा
यार हम तो बड़े नुक़सान में बर्बाद हुए

उसको जाना है, तसल्ली थी, मुझे इल्म भी था
उसके रुक जाने के इम्कान में बर्बाद हुए

जिस कहानी को मुकम्मल हमें ही करना था
उसका उन्वाँ लिखा उन्वान में बर्बाद हुए

हिज्र जो पहला था पुरज़ोर सहेजा हमने
दूसरे इश्क़ के तूफ़ान में बर्बाद हुए

कल उदासी ने मुझे ख़ूब खरी खोटी कही
बोली तुम कौल में पैमान में बर्बाद हुए

चार मज़दूर बुलाओ ये बदन मिट्टी करो
सारे जज़्बात इसी चट्टान में बर्बाद हुए
दख़लन भोपाली

उनको ये फ़िक़्र कि मीटर में नहीं मेरी ग़ज़ल
फ़लसफ़े जिनके सब औज़ान में बर्बाद हुए

Post a Comment

0 Comments