ग़ज़ल غزل
-------------------
किसी से जान किसी से कफ़न उधार लिया
फिर उसके बाद में हम ने बदन उधार लिया
हमीं हैं रौनक-ए-गुलशन, हमीं से है खुशबू
है दावा गुलचीं का हमने चमन उधार लिया
ज़मीं जो पाँव के नीचे है वो भी अपनी नहीं
किसी से पर, तो किसी से गगन उधार लिया
हमें भी भूलना है लम्स उसके होटों का
उसे भी याद नहीं कब दहन उधार लिया
हमारा हिज्र मुसलसल जवान होता गया
कहाँ से हिज्र ने ये बाँकपन उधार लिया
ये इश्क़ विश्क़ किताबी ख़याल हैं यारो
सो हमने हार के दुख से सुख़न उधार लिया
ये किसकी रूह परेशाँ है जिस्म के भीतर
ये किस बला ने, हमारा बदन उधार लिया
दख़लन भोपाली
लहद में हम पे नकीरेन ने ये तंज़ कसा
मियाँ ये कैसा बदन, कैसा मन उधार लिया
हमारा हिज्र मुसलसल जवान होता गया
कहाँ से हिज्र ने ये बाँकपन उधार लिया
हमें भी याद नहीं लम्स उसके होटों का
उसे भी याद नहीं कब दहन उधार लिया
तवील वक़्त से गुलशन की खुशबुओं में हूँ
है दावा गुलचीं का हमने चमन उधार लिया
ये किसकी रूह तड़पती है जिस्म में मेरे
न जाने किसने मुझे पैरहन उधार लिया
0 Comments