Ticker

6/recent/ticker-posts

105 इक तेरे वास्ते 2122 1122 1122 22


ग़ज़ल غزل
-------------------

इक तेरेे वास्ते क्या क्या नहीं छोड़ा हमने
आख़िरश ख़ुद को कहीं का नहीं छोड़ा हमने

नींद आग़ोश में लेने से हमें डरती है
पर तेरे ख़्वाब का पीछा नहीं छोड़ा हमने

ख़ेमा-ए-ज़ब्त उखड़ जाता है तन्हाई में
यानी आँखों से बरसना नहीं छोड़ा हमने

एक ही ज़िद थी नदी आती मनाती हमको
उस पे दीवानगी, सहरा नहीं छोड़ा हमने

साँस लेने की रिवायत को निभाते हैं हम
तुम समझ बैठे कि जीना नहीं छोड़ा हमने

इक तेरी धुन, तेरी तस्वीर, शराब और ये ग़म
अपने यारो को अकेला नहीं छोड़ा हमने

मसअला इश्क़ का सुलझे तो मिले चैन हमें
कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ा हमने
दख़लन भोपाली

नीँद भी तेरी सगी थी, सो तेरे साथ गयी
पर तेरे ख़्वाब का पीछा नहीं छोड़ा हमने

हमने पानी के लिये रेत निचोड़ी है यहाँ
छोड़ा दरिया ने है, दरिया नही छोड़ा हमने

एक अफ़वाह उड़ी है कि तू आ सकता है
इसको सच मान के रस्ता नहीं छोड़ा हमने

एक ही ज़िद कि नदी आये सदाएँ देती
और ये ज़र्फ़ कि सहरा नहीं छोड़ा हमने

हमने दुनिया से छुपा रक्खा है ग़म को तेरे
यानी तन्हाई में रोना नहीं छोड़ा हमने

Post a Comment

0 Comments