Ticker

6/recent/ticker-posts

RRअभी तो हिज्र का परचम 1212 1122 1212 22

ग़ज़ल غزل
__________

अभी तो हिज्र का परचम सँभाल रक्खा है
कि अपने आप को आफ़त में डाल रक्खा है

उदासी बन के लहू दौड़ती है रग रग में
मगर लबों पे तबस्सुम कमाल रक्खा है

न समझो हमको भी तन्हा कि हमने अपने लिए
तुम्हारे ग़म को ही पुरसान-ए-हाल रक्खा है

तुम्हारे नाम को रुसवा नहीं किया हमने
हमारा नाम तो तुमने उछाल रक्खा है

नसीब अपने कहाँ थे, किसी के दिल में रहें
हमीं ने सबके लिए दिल निकाल रक्खा है

हमीं हैं नींव के पत्थर सो ये भी है क़िस्मत
हमारे घर ने हमें पाएमाल रक्खा है

हमारे दुख भी तो प्यासे हैं एक मुद्दत से
लिहाज़ा आँखों में दरिया सँभाल रक्खा है
दख़लन भोपाली

तुम्हारे नाम को रुसवा नहीं किया हमने
ग़ज़ल में अपनी छिपा कर रखा है नाम तेरा
हमारा नाम तो तुमने उछाल रक्खा है

न रास आई ये दुनिया, न हम हुए इसके
लिहाज़ा दुनिया को ठोकर पे डाल रक्खा है

ए चाँद हम तेरी फ़ुर्क़त में मरने वाले नहीं
कि हमने दश्त में इक जुगनू पाल रक्खा है

बिछड़ के तुमसे मैं सहरा में बो रहा हूँ नदी
बदन में रूह नहीं है, मलाल रक्खा है

Post a Comment

0 Comments