ग़ज़ल غزل
___________
___________
मुश्किल पड़ा जो वक़्त पुकारा गया हमें
दलदल में आफ़तों के उतारा गया हमें
हम भी दरख़्त, तीर, सिपर क्या नहीं बने
जब जैसा था ज़रूरी सँवारा गया हमें
वो कह रहे हैं ख़ूब कटा वक़्त मेरे साथ
यानी गुज़ारना था, गुज़ारा गया हमें
हम ख़्वाहिशों के जिस्म से लिपटे तो रो पड़े
करने लगीं सवाल क्यूँ मारा गया हमें
बर्बाद हो गए तो हमें इल्म ये हुआ
शीशे में यार ख़ूब उतारा गया हमें
किरदार मेरा यार कहानी की जान था
पर हाशिये में ख़ूब उतारा गया हमें
दख़लन भोपाली
0 Comments