Ticker

6/recent/ticker-posts

92 RRमर्ग-ए-मुसलसल 2122 1122 1122 22

ग़ज़ल غزل
__________

आज को जी न सके कल में उलझ बैठे हैं
जीते जी मर्ग-ए-मुसलसल में उलझ बैठे हैं

हाए किस सोज़-ए-मुसलसल में उलझ बैठे हैं
ज़िंदगी हम तेरे दलदल में उलझ बैठे हैं

आज फिर आँखों में बारिश के बने हैं इम्कान
हम तेरी याद के बादल में उलझ बैठे हैं

गाँव से शहर तो ले आई ज़रूरत हमको
अब ये लगता है कि जंगल में उलझ बैठे हैं

इक शजर तोड़ने वाला है ज़मीं से नाता
सामने लोग सभी फल में उलझ बैठे हैं

इश्क़ में जिस्म से आगे नहीं जाते अब हम 
वो भी बस जिस्म की हलचल में उलझ बैठे हैं

रास आई नहीं दुनिया कभी हमको "दख़लन"
ऐसा लगता है कि मक़्तल में उलझ बैठे हैं
दख़लन भोपाली

ज़िंदगी एक मुअम्मा है सुलझता ही नहीं
सब पहेली के मगर हल में उलझ बैठे हैं

आपके शे'र में तहदारी भी लाज़िम है मियाँ
आप अरकान के आँचल में उलझ बैठे हैं
दख़लन भोपाली

तुमने दिन आज का भरपूर जिया है "दख़लन"
आज फिर मर गए, जो कल में उलझ बैठे हैं












Post a Comment

0 Comments