ग़ज़ल غزل
__________
__________
ख़ुलूस, कर्ब, इनायत ने मार डाला है
मुझे तो मेरी शराफ़त ने मार डाला है
गुरेज़ है हमें रोने से मर्द ज़ात हैं हम
अगरचे दर्द की शिद्दत ने मार डाला है
अना, वफ़ा, हया, ईमाँ, ज़मीर मत ढूँढो
इन्हें तो यार ज़रूरत ने मार डाला है
ग़रीब सिर्फ़ यहाँ भूख से नहीं मरता
कभी कभी तो हिक़ारत ने मार डाला है
मुझे असीर बनाया है जिसने सहरा का
उसे भी कार-ए-नदामत ने मार डाला है
______________________________
तवील वक़्त रहा ख़ौफ़ ज़ुल्मतों का मुझे
अभी उजालों की वहशत ने मार डाला है
हमारे इश्क़ की सारी कमाई हिज्र रही
हमे तो इश्क़ की उजरत ने मार डाला है
सुकून होता है हासिल हमें अँधेरो में
हमें उजालों की वहशत ने मार डाला है
किसी फ़क़ीर ने बोला था ज़िंदगी है इश्क़
मगर हमें तो मुहब्बत ने मार डाला है
असीर-ए-ज़ब्त हैं रोना नहीं क़ुबूल हमें
अगरचे दर्द की शिद्दत ने मार डाला है
लगाना कहकहे झूठों मेरे जनाज़े में
तुम्हें पता है सदाक़त ने मार डाला है
दख़लन भोपाली
0 Comments