ग़ज़ल غزل
__________
__________
नदी दो बाँध रक्खी हैं इन्हें ज़मज़म बनाते हैं
अभी दो सीपियों में यार मोती कम बनाते हैं
तुम्हारा नाम ले के हिज्र का मरहम बनाते हैं
हवा ज़हरीली है लेकिन इसी से दम बनाते हैं
हवा ज़हरीली है पर हम इसी से दम बनाते हैं
वो कीड़े तो फ़क़त कीड़े हैं जो रेशम बनाते हैं
बरहना आँखों पे ऐनक का पैराहन सजा कर हम
लबों पे रख तबस्सुम ख़ुशनुमा मौसम बनाते हैं
तुम्हारे बाद ग़ज़लें सिसकियां लेने लगीं मेरी
मेरे अल्फ़ाज़ यकजा हों तो लफ़्ज़-ए-ग़म बनाते हैं
मेरे कमरे की इक दीवार पे तस्वीर है तेरी
मेरे आँसू तेरी तस्वीर को मुबहम बनाते हैं
मुसव्विर आँख तेरा अक्स रच देती है शब में जब
मेरे आँसू उसी मंज़र को फिर मुबहम बनाते हैं
परेशाॅं हो गए हैं शहर के बे-रूह लोगों से
सो इक वीरान सहरा में अभी घर हम बनाते हैं
हमें जिस मिट्टी से ढाला गया वो कम बची शायद
ख़ुदा गढ़ते हैं अब आदम तो हम सा कम बनाते हैं
दख़लन भोपाली
-----------///-----
0 Comments