Ticker

6/recent/ticker-posts

RRवैसे हम भी अदीब हैँ यारो



ग़ज़ल غزل
____________

अहल-ए-दिल ही रक़ीब हैैं यारो
हम ज़रा बद-नसीब हैं यारो

ज़ख्म पे ज़ख्म दे रहे हैं हमें 
कैसे-कैसे तबीब हैं यारो

दर्द, ग़म, अश्क, ज़ख्म और शराब
पाँच अपने हबीब हैं यारों

दश्त बेहतर जगह है रहने को
लोग कितने अजीब हैं यारो

मेरा घर मेरे दुख पे हँसता है
कहकहे ये अजीब हैं यारो

अपने दुख को न दे सके आँसू
हम तो इतने ग़रीब हैं यारों

दख़लन भोपाली




Post a Comment

0 Comments