ग़ज़ल غزل
__________
कुछ अपने इश्क़ में ऐसे भी मरहले आए
कि अश्क आए फिर आँखों में आबले आए
वो गाम गाम मेरे साथ चल रहा था मगर
फिर एक मोड़ पे दोनो में फ़ासले आए
तुम्हारे झूठ से कल शब मुझे सुकून मिला
तुम्हारे हिज्र पे रोना था कहकहे आए
तवील वक़्त तो जागे फिर आँख लग ही गई
तुम्हारे ख़्वाब तो आए मगर बुरे आए
ये मेरा दूसरा दौरा है रेगज़ारो का
कसे है तंज़ ये सहरा कि फिर चले आए
हवा बनाने से दुनिया भी बाज आई नहीं
दिए जलाने में हमको भी पर मज़े आए
दख़लन भोपाली
0 Comments