Ticker

6/recent/ticker-posts

RRपाँव में भी छाले हैं 1212 1122 1212 22


ग़ज़ल غزل
___________

जबीं पे रक्खी शिकन पाँव में भी छाले हैं
वतन को यार हमी लोग तो संभाले हैं

चमन उजाड़ के दावा-ए-इश्क़ करते नहीं
कि मिट्टी चूम के हम प्यार करने वाले हैं

समझ लिया है कई बार चाँद को रोटी
किसी के हाथ से छीने नहीं निवाले हैं

पराये दर्द को आँसू दिए मगर हमने
किसी की आँख में आँसू नहीं उबाले हैं

अजल को टाल रहे हैं हम एक मुद्दत से
भटक रहे हैं अज़ल से कहाँ निवाले हैं

ये कैसा इल्म है जिसने तुम्हें किया वहशी
तुम्हारे हाथ में ये कौन से रिसाले हैं

तुम्हारे सर में कभी हक़ की बात आये नहीं
इसीलिए तो नए मसअले उछाले हैं

हर एक लहज़ा मुहब्बत का जिनके नाम किया 
हाँ वही लोग हमें ज़हर देने वाले हैं

हमारी ज़ात है शँकर, मगर समझ सुकरात
बे-अक्ल लोग हमें ज़हर देने वाले हैं

नहीं कुरेदो मेरे ज़ख़्म कुछ ख़याल करो
नहीं कुरेदो मेरे ज़ख़्म तुम मियाँ "दख़लन"
अभी हरे हैं, अभी इनपे ख़ाक डाले हैं
दख़लन भोपाली

Post a Comment

0 Comments