Ticker

6/recent/ticker-posts

RRयानी तेरे ख़याल 221 2121 1221 212



ग़ज़ल غزل
___________

हम हिज्र और विसाल से आगे नहीं गए
यानी तेरे ख़याल से आगे नहीं गए

मर जाना था हमें, थे मगर और मसअले
सो हम तेरे मलाल से आगे नहीं गए 

जो शख़्स कील ठोंके है ताबूत में मेरे
हम उसकी देखभाल से आगे नहीं गए

हम ने बदन पे यार तवज्जो न दी कभी
और आप ख़द्द-ओ-ख़ाल  सेे आगे नहीं गए

हमको पसंद आई न क़ीमत उरूज की 
सो हम कभी ज़वाल से आगे नहीं गए
दख़लन भोपाली 

फ़िक़्र-ए-मआल था तो किया इश्क़ क्यूँ जानाँ
क्यूँ तुम कभी सवाल से आगे नहीं गए




Post a Comment

0 Comments