तालियाँ
___________
उसने मेहबूब को चाँद कहा
इस तरह लूट लीं तालियाँ उसने
उसके बाद ही कहना था मुझे
मैंने रोटी को चाँद कहा
भूख को कविता बना दिया मैंने
एक बार फिर बज उठीं तालियाँ
अचानक एक दिन मुझे महसूस हुआ कि
वास्तविकता में उसका कोई मेहबूब नहीं है
और मैंने हमेशा अपनी पसंद का खाना खाया है
एक और समानता है हम दोनों में
वो ये कि हम दोनों ही भूखे हैं
और हम दोनों की भूख है सिर्फ़ तालियाँ
________________
संदीप श्रीवास्तव
0 Comments