Ticker

6/recent/ticker-posts

RRतुम किताबों की बात करते हो 2122 1212 22



ग़ज़ल غزل
___________
कहाँ हमने किसी से सीखा है 
हमने ख़ुद की कमी से सीखा है

किस तरह से किसी से मिलते हैं
बहर से और नदी से सीखा है

यार हमने तो शोर करना भी
अपनी ही ख़ामुशी से सीखा है

धोका देना नहीं मेरी फ़ितरत
हाँ मगर दोस्ती से सीखा है

इश्क़ हम सीख ही नहीं पाए
हिज्र संजीदगी से सीखा है

चंद लफ़्ज़ों में बात कह देना
ये हुनर शाइरी से सीखा है

तुम किताबों की बात करते हो
हमने सब ज़िंदगी से सीखा है
दख़लन भोपाली













Post a Comment

0 Comments