Ticker

6/recent/ticker-posts

RR पत्थर ख़िलाफ़ हैं 221 2121 1221 212



ग़ज़ल غزل
___________

पत्थर ख़िलाफ़ हैं कहीं परचम ख़िलाफ़ हैं
ए मुल्क माज़रत अभी मौसम ख़िलाफ़ हैं

ये दौर जिसमें इश्क़ बचाना अहम है यार
कहना पड़ा कि दीन के बम वम ख़िलाफ़ हैं

जिसको भी दी कमान वही खा गया हमें
यानी कि क़ाफ़िले के मुक़द्दम ख़िलाफ़ हैं

चारा-गरों ने ज़ख़्म दिए हैं मरीज़ को
सो आज ज़ख़्म के सभी मरहम ख़िलाफ़ हैं

ख़ुशियों को लग गई है नज़र किस अज़ाब की
ख़ुशियों की राह रोके हैं मातम ख़िलाफ़ हैं

कितना कठिन है वक़्त शरीफ़ों के वास्ते
रहज़न से बच गए तो ये सिस्टम ख़िलाफ़ हैं

दुश्मन भी हैं, वो जान हैं, भाई हैं, दोस्त भी
अब किसको क्या कहें मेरे हमदम ख़िलाफ़ हैं

ग़ैरत को मार डाला, है ईमान दाँव पे
ऐसे ज़हीन शाइरों के हम ख़िलाफ़ हैं 
दख़लन भोपाली






Post a Comment

0 Comments