Ticker

6/recent/ticker-posts

RRआग है सो धुआँ 2122 1212 22

ग़ज़ल غزل
------------------- 

आग है सो धुआँ निकलता है
बे-सबब कुछ कहाँ निकलता है

यार टूटा तो था यक़ीं लेकिन
दिल से वहम-ओ-गुमाँ निकलता है

आँख में नम यक़ीन है अपनी
दिल से वहम-ओ-गुमाँ निकलता है

आँख के तारे आँख से उतरे
अब तो आब-ए-रवाँ निकलता है

तीर के जैसा लग रहा हूँ उसे
और वो ख़ुद कमाँ निकलता है

घर की भी नींव हिल रही है अभी
इसमें से इक मकाँ निकलता है

सारे जज़्बात झूठे मीठे हैं
हर बशर इक दुकाँ निकलता है

जान लेने पे जो है आमादा
शख़्स वो मेरी जाँ निकलता है

जैसे तैसे तो शब गुज़ारी है
शम्स देखें कहाँ निकलता है

मुझको उस सिम्त तो नहीं जाना
जिस तरफ़ ये जहाँ निकलता है
Sandeep Shrivastava "दख़लन भोपाली"

Post a Comment

0 Comments