ग़ज़ल غزل
___________
___________
जिसे भी देखिये बातें बड़ी उछालता है
सुख़न के तीर चलाता है मार डालता है
सहर से शाम तलक भी नहीं रहे ज़िंदा
अबे तू शे'रों को खाने में घास डालता है
ख़याल सारे सुख़नवर तेरे पुराने हैं
कवर बदल के किताबें नई निकालता है
जहाँ पे need थी शाइर तमीज़ से बोले
उसी जगह पे ये ख़ंजर मुआ निकालता है
अभी तो उम्र नहीं है कि रेत खाए फिर
तू बेटा किसलिए सहरा के शौक़ पालता है
हमें तो सालता रहता है दुःख मुहब्बत का
तू किस फ़िराक़ में आँसू यहाँ उबालता है
किसी ग़रीब की लड़की सी हो गई है ग़ज़ल
कोई भी आजकल इज़्ज़त पे हाथ डालता है
हर एक शे'र है ज़ेवर ज़रा पता करिए
लहू से कौन दिवाना ग़ज़ल उजालता है
दख़लन भोपाली
0 Comments