Ticker

6/recent/ticker-posts

हमने सीने में अपने घर रक्खा 2122 1212 22


ग़ज़ल غزل
___________

हमने सीने में अपने घर रक्खा
घर ने हमको ही दर-ब-दर रक्खा

पहले आँखों के ख़्वाब मारे गए
मेरे पैरों में फिर सफ़र रक्खा

धूप सर पे हमारे बैठी रही
ख़ुद को हमने मगर शजर रक्खा

उसने इज़्ज़त उतार दी मेरी
मैंने कदमों में जिसके सर रक्खा

मेरी आँखें पिघलना चाहती थीं
मैंने हँसने का पर हुनर रक्खा

मैंने सिक्का नदी में डाल दिया
अपने हाथों में बस सिफ़र रक्खा
दख़लन



Post a Comment

0 Comments