Ticker

6/recent/ticker-posts

किसी ज़ंजीर में उलझे हुए हैं1222 1222 122



ग़ज़ल غزل
___________
बस इक ज़ंजीर में उलझे हुए हैं
हम अपनी पीर में उलझे हुए हैं

हमारी पीठ में पैवस्त है जो
उसी इक तीर में उलझे हुए हैं

तेरे सब ख़त जलाए जा चुके पर
तेरी तस्वीर में उलझे हुए हैं

किसी के ख़्वाब हैं आँखे किसी की
फ़क़त तामीर में उलझे हुए हैं

मुक़द्दर जिनको लिखना चाहिए था
वही तक़दीर में उलझे हुए हैं

सिरे से झूठ कहते हैं ये वाइज़
बशर तक़रीर में उलझे हुए हैं

फुलाँ को है नहीं रोटी मयस्सर
फुलाँ जागीर में उलझे हुए हैं

भला होना नहीं है शाइरी से
मगर हम मीर में उलझे हुए हैं
दख़लन भोपाली


 

Post a Comment

0 Comments