Ticker

6/recent/ticker-posts

मकड़ी 22 22 22 22 22 22 22 2

ग़ज़ल غزل
-------------------

तन्हाई के दरिया में फुरक़त की मछली रहती है
यार तसव्वुर में अब भी वो प्यारी लड़की रहती है

हर शब उसके चेहरे को वो चूमती रहती है अक्सर
उसकी फोटो के पीछे इक पागल मकड़ी रहती है

कूचे से तो अब भी उसके रोज़ गुज़रते हैं लेकिन
हम जिस खिड़की को तकते थे वो अब सूनी रहती है

जब हम उससे मिलते थे बस बातें-वातें करते थे
दुनिया साली पागल है ये कुछ भी कहती रहती है

मेरी दुनिया उजड़ी है सो गुमसुम रहना है लाज़िम
उसके भी सर ख़ुश रहने की ज़िम्मेदारी रहती है

दुःख से आहत होकर कितने लोग मरे हैं बतलाओ
बस दुनिया से चिढ़ होती है, तबीयत भारी रहती है

सिर्फ़ मुहब्बत करते थे हम वस्ल के इम्काँ नईं खोजे
दौर-ए-हाज़िर में तो उल्फ़त जिस्मानी ही रहती है
दख़लन









Post a Comment

0 Comments