ग़ज़ल غزل
__________
__________
होता नहीं गुज़ारा मेरा ज़िंदगी के साथ
मैं मुतमइन नहीं हूँ किसी भी ख़ुशी के साथ
बनती नहीं है मेरी ग़म-ए-आशिक़ी के साथ
आख़िर निगल गईं उसे दुनिया की रौनक़ें
वो तंग आ गया था मेरी सादगी के साथ
तन्हाई रख रही है लबों पे हमारे लब
आसाँ नहीं है वस्ल किसी अजनबी के साथ
हम आफ़ताब ऐसे जो मग़रिब में क़ैद थे
डूबे रहे हमेशा किसी तीरगी के साथ
------/////--
मैं हूँ भँवर में और किनारे से दूर हूँ
जारी है मेरी जंग भी तिश्ना-लबी के साथ
हम लिख रहें हैं आँखों में पानी से उसका नाम
वो रो पड़ी लिपट के किसी अजनबी के साथ
फ़ुर्सत, शराब और ग़ज़ल लाया साथ में
यानी कि हिज्र आया बड़ी आगही के साथ
हमको ग़लत किताबें पढ़ाईं गईं हुज़ूर
यारो हैं हम परेशां बड़े आगही के साथ
दख़लन भोपाली
0 Comments