Ticker

6/recent/ticker-posts

RRहमसे मुग़ालते कभी 221 2121 1221 212


ग़ज़ल غزل
-------------------

ऐसा नहीं कि रिश्ते सँभाले नहीं गए
हमसे मुग़ालते कभी पाले नहीं गए

ज़हमत हुई तमाम सफ़र इश्क़ का तमाम
ठुकरा दिए हैं ख़ुल्द, निकाले नहीं गए

कुछ ख़्वाहिशों को ख़ुद ही सलीबें अता करीं
कुछ ख़्वाब मेरी आँखों से पाले नहीं गए

ज़ाया ही हो गए मेरी आँखों से सब गुहर
अफ़सोस, बहर दुःख के खँगाले नहीं गए

हर बात में उछाला गया बस हमारा नाम
हमसे किसी के नाम उछाले नहीं गए

हम क्या सुनाएँ यार मसाफ़त की दास्ताँ
अब तक हमारे पाँव के छाले नहीं गए
दख़लन भोपाली

कुछ ख़्वाब थे जो वक़्त की चक्की में पिस गए
फिर उसके बाद ख़्वाब भी पाले नहीं गए


दिल से उतर गए हैं सभी अहल-ए-दिल मगर
दख़लन निकाल डाले हैं दिल से तो कई लोग
फ़िलहाल वो सुख़न से निकाले नहीं गए

घर से निकल तो आये मगर सब से ये कहा
हम ख़ुद चले वहाँ से निकाले नहीं गए

आसाँ नहीं है यूँ किसी रिश्ते को भूलना 
मेरे सुख़न से उनके हवाले नहीं गए

कुछ लोग दिल से उतरे, नज़र से फ़रार हैं
फ़िलहाल वो सुख़न से निकाले नहीं गए 

दख़लन भोपाली








हर पल बदलता था वो शजर दायरा-ए-छाँव
यानी कि ज़र्द पत्ते सँभाले नहीं गए

गर्दिश-ए-वक़्त आँखों से सब ख़्वाब ले गया 
आखों से मेरी ख़्वाब भी पाले नहीं गए


.......................

Post a Comment

0 Comments